फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किसान स्वदेशी नैनो उत्पादों का प्रयोग कर बढ़ाएं उत्पादन

विज्ञापन
साधन सहकारी समिति करहां में आयोजित किसान सभा को संबोधित करते इफको के उपक्षेत्र प्रबंधक डॉक्टर ह
विज्ञापन
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के साधन सहकारी समिति करहां में शनिवार को इफको की तरफ से किसान सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि किसान स्वदेशी नैनो उत्पादों का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाएं। रासायनिक खादों के सीधे प्रयोग से मिट्टी, जल, हवा सहित मनुष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए किसान स्वदेशी नैनो उत्पादों का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाएं। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बचाएं। इफको के उपक्षेत्र प्रबंधक डॉ हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि खेतों को सीधे रसायन की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उसमें उगने वाली फसलों को पोषक पदार्थों की जरूरत है।
विज्ञापन

जो नैनो उत्पादों से प्राप्त हो जाएगी। इफको के क्षेत्राधिकारी वीरू सिंह ने कहा कि नैनो डीएपी, एनपीके, यूरिया, सागरिका और 00.50 जैसे बेहतरीन उत्पाद हमारी मिट्टी, जल व वायु को संरक्षित व संवर्धित करने के सर्च बेहतर उत्पादन भी देंगे। मुख्य अतिथि डीसीएफ के चेयरमैन विजय नरायन शर्मा, विशिष्ट अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अरविंद सिंह और किसान नेता नागेंद्र सिंह ने अगले 10 वर्षों में किसानों को रासायनिक खादों का सोच समझकर प्रयोग करने के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन

इस दौरान रविभूषण प्रताप सिंह, संतोष राय, बेचन यादव, विजय कुमार सिंह डब्लू, सुधाकर पांडेय, विवेक कुमार सिंह, दीपचंद्र चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें