फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समितियों पर खाद नहीं निराश होकर लाैटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी फसल की बोआई के लिए खेत तैयार है, लेकिन समितियों पर खाद नदारद है। किसान खाद के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। केंद्रों पर केवल सदस्यता वाले किसानों को ही खाद वितरित करने का बैनर लगा है।
विज्ञापन

इससे किसानों में नाराजगी है। परेशान किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक कर्मचारी नदारद रहे। किसान खाद के लिए केंद्र के बाहर कतारबद्ध रहे। केंद्र पर खाद लेने आईं चंद्रशीला, सीमा का कहना था कि केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की ओर से दुकानदारों को खाद अधिक मूल्य पर बेचे जाने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। कंचन मिश्रा, तारा देवी का कहना था कि खाद दुकानों पर अधिक मूल्य पर मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें