फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया नहर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
इंदारा राजवाहा में दोहरीघाट पम्प कैनाल द्वारा पानी नही छोड़े जाने से नाराज होकर भरथियाकादीपुर स्थित हेड पर खड़े हो नारेबाजी प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : mau
विज्ञापन
 क्षेत्र के इंदारा राजवाहा में दोहरीघाट पंप कैनाल से पानी नहीं छोड़े जाने से नाराज24 गांवों के सैकड़ों किसानों ने रविवार को भरथिया कादीपुर स्थित हेड पर प्रदर्शन किया। साथ ही सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या का जल्द निस्तारण किए जाने का भरोसा दिलाया जब जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

 कोपागंज ब्लाक में स्थित इंदारा राजवाहा का पानी दोहरीघाट पंप कैनाल से बंद कर गैर जनपद बलिया को विभाग द्वारा दिया जा रहा हैं।

इस स्थिति में क्षेत्र के लगभग दो दर्जन के सैकड़ों किसानों ने पानी के अभाव में  सूख रही धान की फसल को लेकर परेशान हैं । शिकायत के बाद भी पानी न छोड़े जाने से नाराज क्षेत्र के भरथियाकादीपुर, लिलारी, भेलाबांध, सेंदुराईच, फिरोजपुर, कनियारीपुर, हसनपुर , लेरो, कसारा, केवलापुर ,इंदारा, पारा मुबारकपुर, अल्लीपुर, भदसा, जयरामगढ़ , मूंगमास, रईसा आदि गांवों के किसानों ने हेड पर खड़े हो प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धान की फसल फूटने के कगार पर है। विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मिलीभगत से इंदारा राजवाहा का पानी बंद कर दिया गया है। दोहरीघाट स्थित पंप कैनाल में तैनात कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत से अपने जनपद में पानी न छोड़ गैर जनपद में दिया जा रहा है। किसानों ने चेताया कि अगर नहर में विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

जानकारी पर सहायक अभियंता सिंचाई अशोक कुमार सिंह ने फोन कर किसानों को आश्वासन दिया कि आगामी 22 को शाम  तक पूरी क्षमता के साथ पानी छोड़ा जाएगा तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान जितेंद्र गोयल, राजेश यादव, राम अवतार, रामअवध, श्रीकांत पांडेय, हरिहर, सत्येंद्र, सिप्पू सिंह, संतोष, सीताराम, महेंद्र, जितेंद्र, रविंद्र, रमाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें