फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद गांवों में खेती में जुट किसान, ट्रैक्टरों की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद किसान अब खेती के कार्यों में जुट गए हैं। सुबह होते ही वे खेत की ओर निकल रहे हैं और दिन ढलने के समय घर लौट रहे हैं। खेतों में कुछ किसान जैविक खाद डालकर जुताई का काम कर रहे हैं साथ ही खेतो ंमें धान की नर्सरी डालने के लिए खेतों की सफाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

बारिश होने के बाद से काछीकला ,नौसेमर ,सहरोज ,भेलाबंध ,सेंदुराईच भादसामानोपुर देवकली विशुनपुर सहित क्षेत्र में धान बुआई का कार्य शुरू हो गया है। बुधवार की रात में क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर तक बारिश हुई ऐसे में अब किसानों की ब्यस्तता बढ़ गई है। भेलाबंध के किसान रामनवल राही ने बताया कि बुआई की तैयारी लगभग अब पूरी हो गई है, कनियारीपुर के किसान संजय सिंह ने बताया कि बारिश से कृषि कार्य में तेजी आई है। किसान पहले खेतों में गोबर खाद डालकर जुताई किए फिर बारिश हुई उसके बाद कई किसान खुर्रा बुआई भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया की आज कल हल से जुताई बहुत कम किसान ही करते हैं। लोग अब ट्रैक्टर से जुताई करा रहे हैं। गांवों में ट्रैक्टर की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें