फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान देश की रीढ़, योजनाओं को हर अन्नदाता तक पहुंचाना है लक्ष्य : डीएम

विज्ञापन
किसान दिवस पर आयोजित बैठक में किसान डीएम के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए - फोटो : सीएचसी में मौजूद मृतक के गमगीन के परिजन।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन

किसान देश की रीढ़ हैं, प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। बताया कि जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें कृषि विभाग शिविर लगाकर पूरा करें।
किसानों को बीमा कवर से जोड़ने पर बल दिया गया। कुसुम योजना सिंचाई लागत कम करने के लिए सोलर पंप पर मिलने वाले 60 से 90 फीसदी तक के अनुदान के बारे में बताया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 7 कार्य दिवसों के भीतर करें।
विज्ञापन

किसानों से अपील की कि फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें। बैठक में सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता और प्रगतिशील किसान व संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें