फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गन्ना पर्ची नहीं मिलने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में मौजूद प्रभारी मंत्री सुरेश पासी और जिला पंचा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री सुरेश पासी की अध्यक्षता में जिला सेवा योजना समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के बारे में उप निदेशक कृषि ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 22 लाख अनुमोदित परिव्यय धनराशि के सापेक्ष 12.31 लाख वास्तविक व्यय किया गया है।
विज्ञापन

विधायक मुहम्मदाबाद गोहना श्रीराम सोनकर ने बताया कि किसानों को गन्ने की पर्ची न मिलने से किसान मिल पर गन्ना नहीं ला पाते हैं। प्रभारी मंत्री ने सख्त कहा कि किसानों के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने जिलाधिकारी को लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्घ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसीक्रम में पशुपालन विभाग में जो भी योजनाएं संचालित हैं उन योजनाओं का लाभ न मिलने एवं पशु चिकित्सालय समय से न खुलने की शिकायत जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई। जिस पर मंत्री ने पशु चिकित्सा अधिकारी को पशु चिकित्सालय समय से खुलवाने का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गोआश्रय स्थल में कोई कर्मचारी नही रहता है। किसी गाय की मौत हो जाने पर कई दिनों तक वही पड़ी रहती है। छूट्टे पशु की वजह से किसानों को काफी परेशानी होती है। पशु खेतोें एवं सड़कों पर घूमते रहते हैं।
छुट्टा पशुओं के मामले पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल गोशाला का निर्माण पूर्ण कर उसमें पशुओं को रखने और एक नोड़ल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही पशु आश्रय स्थल में पानी, चारे एवं किसी पशु की मौत हो जाने पर उसका निस्तारण कराएं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन योजना के अंतर्गत प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि राशन का वितरण जनप्रतिनिधियों की देख-रेख में कराएं। अगली बैठक में जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में राशन वितरण करने की शिकायत न मिले, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनप्रतिनियों द्वारा एक-एक करके अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। जिसपर मंत्री ने संबन्धित अधिकारी को इसकी जांच कर निस्तारण कराने के निर्देश दिया। इस अवसर पर विधायक घोसी विजय राजभर, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
समिति बनाकर जांच कराने का निर्देश:
मऊ। प्रभारी मंत्री सुरेश पासी की अध्यक्षता में हुई जिला सेवा योजना समिति की बैठक में भैसाखरग के ग्रामप्रधान ने शिकायत किया। जिसपर प्रभारी मंत्री ने समिति बनाकर इसकी जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिया।
रिपेयरिंग का पैसा किसानों को वापस करने का निर्देश:
मऊ। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक में खराब पड़े नलकूपों का मामला जनप्रतिनिधियों ने उठाया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नलकूप खराब होने पर किसानों द्वारा चंदा एकत्र कर इसकी रिपेयरिंग कराया जाता है। बाद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रिपेयरिंग की बिल बनाकर पैसा ले लिया जाता है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने नलकूप खराब होने पर उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। यदि किसानों द्वारा इसकी रिपेयरिंग करायी जाती है तो रिपेयरिंग का पैसा वापस करने का निर्देश दिया।
बैठक में उठा सीएचसी रतनपुरा का उठा मुद्दा:
मऊ। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक में सीएचसी रतनपुरा की अव्यवस्था का मामला उठा। जनप्रतिनिधियों ने शिकायत किया कि रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्ते के काटने की सुई लगाने पर डाक्टरों द्वारा पैसा लिया जाता है। तथा किसी भी केंद्र पर डाक्टर समय से उपस्थित नहीं होते हैं। जिस पर प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पैसे लेने वाले डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहने एवं दवाओं की उपलब्धता रखने के निर्देश दिया। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें