फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बाछपुर पुरवा में बुधवार को पूर्वाह्न लगभग नौ बजे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बाछपुर पुरवा में किसान सूबेदार यादव (45) पुत्र स्व. गंगा यादव अपने दरवाजे पर रखे गेहूं में खर पतवार को साफ करने के लिए पंखा लगा रहे थे। पंखा लगाकर उन्होंने स्विच ऑन कर दिया। इसके बाद उन्होंने पंखे का स्टैंड पकड़कर उसे एक सीधे एंगल में करना चाहा, तभी वह करंट की चपेट में आ गए। पंखे में पहले से ही विद्युत प्रवाहित हो रहा था। ज्योंही वह बिजली की चपेट में आए वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गए और पंखा उनके सीने पर गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने जब इस हादसे को देखा तो आनन-फानन में पंखे का तार साकेट से अलग किया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल राम मोहन कुशवाहा तथा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक किसान सूबेदार यादव की पत्नी शालिंदी देवी तथा इकलौता पुत्र राज यादव का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें