फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन के विवाद में किसान को पीटा, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकसाह मारुफपुर गांव में जमीन के विवाद में जानलेवा हमला करने वालों पर पुलिस ने मंगलवार की शाम चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना बीते नौ जुलाई की है। राजू राजभर द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार बीते नौ जुलाई को वो अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा थे।
विज्ञापन

तभी पटीदार धीरेंद्र बहादुर, रामबदन, प्रतीश चंद्र, प्रवीण चंद्र वहां पहुंचे और उनके खेत में जबरदस्ती मेड़ बना लिए। मेड़ सही करने पर सभी ने मिलकर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंचकर पुलिस टीम ने पीड़ित का बयान लिया था। तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें