फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सब्जी तोड़ने से मना करने पर किसान को पीटा, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी किसान की तहरीर पर चोरी से सब्जी तोड़ने से मना करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

धीरज साहनी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वह और उसका भाई राजबहादुर साहनी ने मिश्रौली देवारा में सब्जी की खेती की है। देखभाल के लिए दोनों भाई रात को खेत में सोते हैं। बुधवार की देर रात करीब तीन बजे कुंवर पुरवा निवासी गरुण यादव, अभिषेक गोड़, आदर्श यादव उर्फ डगरू डान, मिश्रौली निवासी अभिषेक यादव सहित पांच लोग चोरी से खेत में घुसकर सब्जी तोड़ रहे थे। आवाज सुनकर दोनों की नींद खुली और खेत में जाकर देखा तो, सभी को सब्जी तोड़ने से मना किए। सभी ने गाली देते हुए दोनों भाइयों को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें