फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आइजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में जिला टाॅप टेन में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आईजीआरएस/सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर अप्रैल की जारी रैंकिंग में जनपद मऊ ने लंबी छलांग लगाते हुए पूरे प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि बीते मार्च महीने की जारी रैंकिंग में जनपद का 70वां स्थान पर था, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने गंभीर रुख अपनाया एवं साप्ताहिक समीक्षा कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिया थाा। जिसका सकारात्मक परिणाम अप्रैल महीने की जारी रैंकिंग में देखने को मिली। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि कई शिकायतों का स्थलीय परीक्षण कर निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया, इसका परिणाम यह हुआ कि रैंकिंग में अपेक्षित सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन

बताया कि उनके द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय के अंदर समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने इस माह सभी विभागों से और भी बेहतर कार्य करने को कहा जिससे रैंकिंग में और सुधार हो सके। गौरतलब हो कि रैंकिंग में सुधार और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गत माह संतोषजनक रैंकिंग ना आने पर जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा करनी शुरू की तथा पोर्टल पर शिकायतों के समाधान के प्रति जो भी विभाग लापरवाह दिखे उन्हें समय से पूर्व ही चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें