फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तपिश और वातावरण में नमी के साथ नौतपा की विदाई

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में मंगलवार को तेज धूप से बचने के लिए  गमछे का सहारा लेते युवा। संवाद - फोटो : कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।
विज्ञापन
गत सोमवार की शाम हुई बूंदाबांदी और बारिश के बाद नौतपा के अंतिम दिन मंगलवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और वातावरण में नमी के कारण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लगभग सात बजे ही धूप असहनीय हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप और तेज होती गई।
दिनभर धूप और बादलों का क्रम चलता रहा। दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। आवश्यक कार्यों से निकलने वाले लोग सिर और मुंह ढंककर जाते देखे गए।
विज्ञापन

तापमान की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 46 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दोपहर तक तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज, खीरा, बेल का शरबत और अन्य शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, अल नीनो के प्रभाव के चलते इस वर्ष मौसम विभाग ने औसत से कम बारिश की संभावना जताई है। वहीं मानसून 20 जून तक पहुंचने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसान धान की नर्सरी की तैयारी कर सकते हैं। तापमान बढ़ने की स्थिति में नर्सरी में रात के समय हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें