फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के संस्कार से तय होता है बच्चों का भविष्य: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। परिवार का संस्कार ही बच्चों का भविष्य तय करता है। जिस परिवार में संस्कार अच्छे रहेंगे उस परिवार के बच्चे भी संस्कारवान और विचारवान बनेंगे। हर व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए। वर्तमान ही कल का भूत होता है और भविष्य का निर्माण करता है। बच्चों को सदैव सकारात्मक सोच की सीख देनी चाहिए। ये बातेें डीआईजी सुभाष दुबे ने सोमवार को महिला शक्ति के तत्वाधान में सोमवार को किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में नारी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था जागरूकता गोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गलत करने वाले व्यक्तियों के अंदर हौसला नहीं होता। ऐसे में गलत करने वालों के खिलाफ महिलाओं को मजबूती से खड़ा होना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं संचालित हैं। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने 112 नंबर, 1090 और 181 हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि बहुत सी महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं है कि घरेलू हिंसा उत्पीड़न या किसी भी प्रकार घरेलू अनाचार के लिए सरकार द्वारा 181 नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे घर के अंदर पारिवारिक सदस्य द्वारा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न करने पर वह इस हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं। महिला आरक्षी यादव सरोज द्वारा डेमो के माध्यम से महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी देने का काम की। सरोज यादव को डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके पहले छात्राओं द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए। स्कूल के चेयरमैन डॉ. प्रवीण , डायरेक्टर डॉ. मोनिका ने अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में रुप से डॉ. अनिल, नूपुर अग्रवाल, रवि गुप्ता, राहुल अग्निहोत्री, रिंकू गुप्ता, अभिषेक, राम शरण गुप्ता, लालजी वर्मा, आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें