करहां। रानीपुर के याकूबपुर निवासी 20 वर्षीय सुषमा चौहान की सोमवार देर रात सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन सांप के काटने की घटना से अन्जान थे। सुषमा का 25 अप्रैल को शादी थी, इसको लेकर घर में तैयारियां हो रही थीं।
सुषमा सोमवार की रात 12 बजे बहन और मां के साथ सो रही थी। अचानक उसे कुछ काटने का एहसास हुआ। उसे चक्कर के साथ तेज सिरदर्द होने लगा। उसने पास सो रही बहन को उठाया और उसे बताया। इसके बाद परिजन रात में कस्ने के एक निजी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे, जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे लेकर दूसरे बड़े अस्पताल जा रहे थे, जहां रास्ते में ही सुषमा की मौत हो गई। उधर, सर्पदंश की घटना से परिजन बिल्कुल अंजान थे।
परिजन जब घर पहुंचे तो जहां सुषमा सो रही थी। वहां पता चला कि कमरे में रखे तख्त के नीचे बिल बना हुआ है, इसमें एक जहरीला सांप मिला। तीन बहनों में दूसरे नंबर सुषमा काफी मिलनसार थी। घटना के समय सुषमा के पिता रामसरिक चौहान मुंबई में था। घटना से भाई शिवम, शिवानंद का रो रोकर हाल बेहाल था।