फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र ने सात मामले निपटाए

विज्ञापन
महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में मामलों का निपटारा कराते सदस्य। - फोटो : mau
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 13 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से सात मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें दो जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर साथ जिंदगी गुजारने को राजी हुए। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 14 अक्तूबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया।  
विज्ञापन


सदस्यों के प्रयास से नसरीन बानों और मुहम्मद खालिद तथा विभा और संदीप आपसी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वही सूरज और बविता, जरीना और इम्तेयाज तथा हेवंती और उदयनरायन के लगातार अनुपस्थित रहने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। जबकि लक्ष्मीना और राजेश तथा रूकमणि और कमलेश के मामले में पक्षकारो के बीच सुलह न होने और विपक्षी के अनुपस्थिति के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। अफरोज और अब्दुल मन्नान के मामले में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय मांगा। एक मामलें में  एक पक्षकार उपस्थित हुआ तथा चार मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें