डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेेश स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच खेले गए। पहला मैच फैजाबाद और इलाहाबाद के बीच खेला गया। फैजाबाद की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए इलाहाबाद को 4-1 के अंतर से पराजित किया।
दूसरा मैच लखनऊ और आजमगढ़ के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने शानदार खेलते हुए आजमगढ़ की टीम को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरा मैच गोरखपुर तथा मुरादाबाद के बीच खेला गया। गोरखपुर ने मुरादाबाद को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। चौथा मैच आगरा तथा देवापटन के बीच खेला गया।
आगरा ने देेवापटन को 4-0 से हराकर जीत दर्ज की। पांचवां मैच वाराणसी तथा बरेेली के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बरेली को 13-1 से हराकर जीत दर्ज किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भरत सिंह रहे। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौली पांडेय, ओमेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।