फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने पर भड़के लाभार्थी

Wed, 11 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवास आवंटन के क्रम में अपने कागजात जमा करने गए क्षेत्र के बड़ागांव के दो लाभार्थियों ने ब्लाककर्मियों द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने पर जमकर हंगामा किया। दोनों लाभार्थी जोर जोर से चिल्लाने लगे लेकिन अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इस पर एक लाभार्थी स्थानीय सपा नेता को बुला लाए। सपा नेता ने भी अधिकारियों, कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। साथ ही प्रदेश सरकार को बदनाम करने का अधिकारियों, कर्मचारियों पर आरोप लगाया।
विज्ञापन


रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इंदिरा आवास आवंटन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। ब्लाककर्मी आवेदन में कमी दिखाकर लाभार्थियों को कागजात जमा करने के नाम पर ब्लाक कार्यालय बुला रहे हैं। बुधवार को कागजात जमा करने गए बड़ागांव गांव के लाभार्थी कन्हैया भट्ट, घूरहू से एक ब्लाककर्मी ने सुविधा शुल्क की मांग की। सुविधा शुल्क न देने की बात बताने पर कर्मचारी ने बैरंग जाने की बात कही। इस पर ग्रामीण भड़क गए। अधिकारियों ने भी मामले का निस्तारण कराने में रुचि नहीं ली।

 परेशान दोनों लाभार्थियों ने स्थानीय सपा नेता व सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मन्नू पहलवान को ब्लाक कार्यालय बुला लाए। सपा नेता के आते ही अधिकारी अन्यत्र चले गए। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट मांगा है, लेकिन जांच को दबाया जा रहा है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी रतनपुरा गुलाबचंद सोनकर का कहना था कि आवास आवंटन के मामले मेें जांच प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें