इदारतगंज मुहल्ले में शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां।
- फोटो : mau
मुहम्मदाबादगोहना कस्बे के मुहल्ला ईदारतगंज स्थित शिव मंदिर में देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापना के क्रम में बुधवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा जुलूस निकाला। जुुलूस मेें शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं तथा महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं।
कलश यात्रा जुलूस शहीद चौराहा, कैलेंडर तिराहा, विजय स्तंभ चौक होते हुए मंदिर पहुंचा। कलश यात्रा में शामिल लोग देवी देवताओं की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, दुर्गा, द्वारपाल की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पारस सोनकर, प्रदीप जायसवाल, मनु गुप्ता, लालजी चौरसिया, दीपक डायमंड आदि रहे। ब्यूरो