मऊ। जिला अस्पताल का मंगलवार को दिवाकर सिंह आजमगढ़ अपर निदेशक, मंजुला सिंह अपर निरीक्षक वाराणसी ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी, पीआईसीयू, ब्लड बैंक आदि की गहनता से जांच की। दोनों अधिकारियों के अस्पताल में पहुंचने से चिकित्सक को कर्मचारियों के हाथपांव फूलते रहे।
करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अस्पताल के प्रथम तल पर सभी ओपीडी की जांच की। मरीजों से बातचीत करने के बाद अस्पताल के दूसरे तल पर स्थापित लैब में गए, जहां पिछले दो दिनों के दौरान होने वाली सभी जांचों को देखा। बाहर खड़े मरीजों से भी अस्पताल में मिलने वाली नि:शुल्क सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद दोनों अधिकारी इमरजेंसी कक्ष में गए। जहां भर्ती मरीजों से बातकर सुविधाओं की पूछताछ की। कक्ष में लगे सभी उपकरण की भी पड़ताल की। पीआईसीयू वार्ड के पास गंदगी मिलने पर सीएमएस डा. एपी गुप्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए। हालांकि दौरान दोनों अधिकारी मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे।