म ऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में शुक्रवार को नगरपालिका कम्यूनिटी हाल में मध्यस्थता और सुलह समझौता प्रशिक्षण एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला जज राजेंद्र कुमार और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तथा मध्यस्थता केंद्र के प्रशिक्षक जेजे मुनीर, एसके मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया।
जिला जज राजेंद्र कुमार ने सभी मध्यस्थों से प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षकों की ओर से दी गई जानकारी और टिप्स के आधार पर मध्यस्थता केंद्र में पक्षकारों को समझा बुझाकर मामलों के निस्तारण में सहयोग करने की अपील किया। प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने उपस्थित मध्यस्थों से प्रशिक्षण लेने के उपरांत प्रशिक्षकों की ओर से मिले ज्ञान के अनुसार मामलों के निस्तारण में तेजी लाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता और मध्यस्थता के प्रशिक्षक जेजे मुनीर और एसके मेहरोत्रा ने मध्यस्थ लोगों को प्रशिक्षण देते हुए उन्हें जागरुक किया। साथ ही मध्यस्थों को मध्यस्थता के बावत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में जनपद मऊ के अलावा सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर जिले के मध्यस्थ के साथ ही एडीजे डा. अजय कुमार, एडीजे नीरज निगम, एडीजे लालचंद गुप्ता, एडीजे मोहम्मद आदिल आफताब अहमद, एडीजे मुहम्मद गजाली, सिविल जज हेमंत कुशवाहा, सिविल जज प्रवींद्र कुमार,अपर मुंसिफ सत्यवीर सिंह, बार महामंत्री सत्येंद्रनाथ राय , राजेंद्र राय, जेएन द्धिवेदी, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, पुष्पलता मिश्रा, दारोगा सिंह, चंद्रशेखर राय, रामकृत यादव आदि लोग शामिल रहे। अध्यक्षता जिला जज राजेंद्र कुमार और संचालन एडीजे वीरनायक सिंह ने किया।