फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटे प्रवासी नहीं जाना चाहते मुंबई और दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही कोरोना काल के पुराने हालात ताजे हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोग मुंबई और दिल्ली से लौट रहे हैं। वहीं प्रतिदिन इतनी ही संख्या में लोगों ने मुंबई और दिल्ली जाने के लिए आरक्षण कराया था जिसे अब वे निरस्त करा रहे हैं। बीते पांच दिनों में 567 में से 425 प्रवासियों ने टिकट निरस्त कराया। इससे रेलवे को तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आनी वाली दादर एक्सप्रेस, गोदान तथा एक साप्ताहिक एक्सप्रेस से प्रवासियों की आवाजाही का दौर बीते एक सप्ताह से बढ़ चुका है। अप्रैल में बढ़ते संक्रमण के बाद मुंबई और दिल्ली में लॉकडाउन न लग जाए इस आशंका से प्रतिदिन दादर एक्सप्रेस से 200 से ज्यादा लोग लौट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई, दिल्ली जाने वाले प्रवासी अब कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के चलते टिकट निरस्त कराने में जुटे हैं। मऊ रेलवे स्टेशन के आंकड़ों पर गौर करें तो महज पांच दिन में ही 425 लोगों ने टिकट निरस्त कराया। इसमें 295 अकेले मुंबई जाने वाले यात्री शामिल थे। इसके अलावा दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद जाने वाले यात्री भी टिकट निरस्त करा रहे हैं। रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि पांच दिनों में 400 से ज्यादा टिकट निरस्त हुए हैं। इससे तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान रेलवे को हुआ है। बताया कि वर्तमान में 300 से कम आरक्षण हो रहा है। जबकि एक सप्ताह से पहले यह संख्या 600 के करीब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें