फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने पूर्व सभासद को पीटा, घायल

Mon, 17 Sep 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
injured corporater - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिकेशपुरा मोहल्ला में रविवार की रात लगभग 11 बजे पूर्व सभासद को पांच छह मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मुुहल्ले वालों ने घायल सभासद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सभासद की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। उधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुरा निवासी पूर्व सभासद निजाम खान (45) पुत्र नरूल हक रोजाना की भांति बाजार से रविवार की रात करीब 11 बजे अपने घर जा रहे थे। अभी वह हरीकेशपुरा मोहल्ला स्थित एक ट्रांसपोर्ट के पास पहुंचे ही थे। तभी अचानक दो बाइक पर सवार पांच छह युवक उन्हें रोकते हुए गालीगलौज करने लगा।

विरोध करने पर सभी मनबढ़ों ने हाकी डंडे से उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल सभासद की चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग घर से बाहर निकले। घायल पूर्व सभासद को बचाने के लिए उसकी तरफ लपके, लोगों को आते देख हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ऑटो में घायल निजाम को लादकर सदर अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर 6 मनबढ़ों के विरुद्ध  मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें