फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन

Mon, 17 Sep 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
derail engine in mau - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब 7 बजे शंटिंग के दौरान एक साथ लगे दो इंजन पश्चिमी केबिन के पास पटरी से उतर गये। ये इंजन स्टेशन पर अतिरिक्त रेल ट्रैके पर उतरे इसलिए ट्रेनों का संचालन तो प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन इंजन बेपटरी होने पर स्थानीय रेलवे अधिकारियों के हाथ पांव जरुर फूल गए। रेल अधिकारियों ने क्रेन मंगवाने के साथ ही साथ ही इंजन को पटरी पर लाने की कवायद शुरु कर दी।  
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर  सोमवार की शाम करीब 7 बजे रुटीन वर्क के तहत  मालगाड़ी का इंजन नंबर डब्लूएजी 13584  मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास शंटिंग कर रहा था। सूत्रों के अनुसार इस दौरान चालक ने बिना सिंगल पाए ही इंजन को आगे की ओर ब्लाक ट्रैक पर बढ़ा दिया।

इसके चलते इंजन के गुजरते समय पटरी फैल गई। इससे अगला इंजन पटरी से उतर गया जबकि दूसरे इंजन के पीछे के पहिये दूसरी पटरी पर स्थिर रहे। सूचना पर ब्रेेकडाउन टीम के साथ आनन फानन में पीडब्लूआई, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के कारण टीआई शेड में इंजनों के शंटिंग का काम प्रभावित रहा। उधर  इंजन को पटरी पर रखने के क्रेन मंगवाया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक क्रेन न आने से इंजन को पटरी पर नहीं लाया जा सका है। इस मामले में रेल अधिकारी घटना की जांच में  जुट  गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें