फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अप्रैल की तुलना में मई में कूलर पंखे और एसी की 20 फीसदी बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही कूलर, पंखे और एसी की मांग बढ़ गई है। इलेक्ट्राॅनि बाजार में धूम है। अप्रैल माह की तुलना में मई में कूलर पंखे और एसी की 20 फीसदी मांग बढ़ गई है। सहालग का सीजन होने के कारण घरेलू कूलर की अधिक मांग है। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच तापमान फिर 39 से 40 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को तापमान 39 डिग्री था। गर्मी से बचाव के लिए लोग कूलर, पंखा, खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान पर रौनक देखने को मिल रही है। सहालग का सीजन भी चल रहा है। उपहार देने के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरोदरी तेज हो गई है। नगर के आजमगढ़ मोड़, स्वदेशी काटन मिल के सामने, सदर चौक, सिंधी कालोनी, भीटी, मिर्जाहादीपुरा स्थित दुकानों पर रविवार को ग्राहकों की भीड़ दिखी। व्यापारियों ने सीजन को देखते हुए पूरी तैयारी कर रखी है। उनके मुताबिक इस साल गर्मी अधिक पड़ने की संभावना को देखते हुए कूलर, पंखे और एसी का पूरा स्टॉक रखा गया है। खासकर कार्यालयों में कूलर की अच्छी-खासी मांग है। सहालग का सीजन होने के कारण घरेलू कूलर की मांग अधिक है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ब्रांडेड कंपनियों के कूलर के दाम में करीब 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में कई कंपनियों के सीलिंग फैन 1300 से लेकर पांच हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। लोकल कंपनी के सीलिंग फैन के दाम 1200 से लेकर 2500 रुपये तक हैं।
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी में मटके का पानी अमृत जैसा लगता है लेकिन लोग मिट्टी के बर्तन याद नहीं आते हैं। प्लास्टिक या स्टील के बर्तन का इस्तेमाल पानी रखने या पीने के लिए अधिक करते हैं। हालांकि गर्मियों में मिट्टी के घड़ों को याद रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वो न केवल पानी को ठंडा रखते हैं बल्कि पानी को शुद्ध भी करते हैं। मिट्टी के घड़ों में पानी रखने से पानी में कुछ प्राकृतिक तत्व जुड़ जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

प्रतिक्रिया -

मार्च माह में व्यवसायिक कूलरों की अधिक मांग थी, जिसे टेंट हाउस संचालकों और बड़े प्रतिष्ठान के मालिकों ने खरीदा। अब गर्मी और सहालग को देखते हुए घरेलू कूलरों की खरीदारी बढ़ी है। वहीं कुछ लोग कार्यालय में रखने के लिए छोटे कूलर की भी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साकिब, इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता, सदर चौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें