मऊ। नगर के फातिमा मोड़ से इमिलिया जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क किनारे मौजूद गुमटी और दुकानों को भी को हटाया गया। दो घंटे चले इस अभियान में 40 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए गए। वहीं पुलिस फोर्स की मौजदूगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही कई अतिक्रमणकारियों ने खुद ठेले पर अपने लेकर जाने लगे। दो दिन पहले नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण को लेकर चिह्नित कर उसे निशान लगाकर खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की थी।
सिटी मजिस्ट्रेट बिजेन्द्र कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार की मौजूदगी में शहर कोतवाली और सरायलंखसी थाने की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोपहर एक बजे संयुक्त टीम नगर के फातिमा तिराहे पहुंची। यहां टीम ने फातिमा गली में दोनों ओर नाले पर अतिक्रमण को लेकर अभियान हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
इस दौरान एक जेसीबी से 25 गुमटियों के साथ नाले पर बीस से ज्यादा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अन्य अतिक्रमणकारी अभियान से शुरू होने से पूर्व ही अपनी अपनी दुकानों को ठेले पर लोड कर निकलते दिखे। इससे पहले नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान को लेकर सात दिन पूर्व से यहां घोषणा कर अतिक्रमण हटाने को लेकर सूचना प्रचारित की जा रही थी।
सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ने बताया कि फातिमा हॉस्पिटल रोड इमलिया को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी को शिकायत की गई जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के चलते सड़क पूरी तरह से सिकुड़ गई आवागमन बाधित हो रहा था। जिसके कारण यह कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में जहां अतिक्रमण की शिकायत आएगी वहां ऐसी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। नगर में अतिक्रमण को लेकर अमर उजाला द्वारा लगातार खबर प्रकाशित की जाती रही है। इसी विषय को लेकर बीते दस मार्च को सड़क किनारे गिट्टी, बालू डालकर किया अतिक्रमण, बढ़ रही दुर्घटनाएं शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था।