फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 साल बाद भी सड़क नहीं बनने से हैंडओवर नहीं हो सकी मझवारा मंडी

विज्ञापन
मझवारा में बंद पड़ा सरस हाल।संवाद
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मझवारा में लगभग डेढ़ दशक पूर्व सब्जी व्यापारियों के लिए लाखों रुपये खर्च कर नवीन मंडी का निर्माण हुआ। उपेक्षा के चलते स्थानीय सब्जी कारोबारियों को इसका लाभ आज तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

सब्जी व्यापारी मझवारा बाजार में प्रतिदिन शाम को सड़क किनारे अपनी दुकान लगाने के लिए मजबूर हैं। बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास करीब 15 साल पहले मंडी के लिए लाखों की लागत से नवीन मंडी का निर्माण कराया गया था।
मंडी तक जाने के लिए रास्ते के अभाव में यह मंडी समिति को हैंडओवर नहीं हो सका। बाजार में मंडी के लिए स्थान न होने और घोसी-मझवारा मार्ग पर नवीन मंडी के बावजूद बाजार पटरियों पर लगता है। मंडी की इमारत में झाड़ झंखाड़ ने पांव पसार लिया।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने मंडी में जाने के लिए रास्ते का निर्माण कराने के साथ ही व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को दूर कर बनाई गई पक्की दुकानों को व्यापारियों को एलाट कर मंडी का संचालन की मांग की है।

प्रतिदिन सफाई नहीं होने से उठती है दुर्गंध

मझवारा बाजार में प्रतिदिन शाम के समय सब्जी की दुकानें लगती हैं। इस बीच सड़ी गली सब्जियां वहीं आस-पास खुले स्थान पर फेंकने से आस-पास रहने वाले लोगों को आए दिन उनसे उठने वाली दुर्गंध से परेशान होना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों ओर उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए प्रतिदिन साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। संवाद


मंडी तक सड़क जाने के लिए जमीन की तलाश हो रही है, जैसे ही मार्ग का निर्माण हो जाएगी। दुकानों के एलाटमेंट का काम किया जाएगा। मंडी चालू होने से जाम से भी मुक्ति मिलेगी। - शैलेंद्र प्रकाश, खंड विकास अधिकारी घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें