मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका सभागार में ईओ दिनेश कुमार ने जनसुनवाई की। फरियादियों की समस्या सुनी। इस दौरान आए कुल 18 मामलों में से एक का ही निस्तारण हो सका।
नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए संभव कार्यक्रम में सोमवार को नगर पालिका में जनसुनवाई हुई। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस अवसर पर 18 शिकायतों में से एक का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। ज्यादातर मामले सफाई, जलनिकासी, पेयजल, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीटलाइट से जुड़े रहे। त्वरित निस्तारण के लिए शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया। इस अवसर पर अधीक्षक संतोष कुमार, जलकल विभाग के जेई पंकज कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, बलराम पांडेय, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि रहे।