फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर में लगी आग, आठ बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बंदीकला गांव में शुक्रवार को दोपहर एक बजे सिवान में बने एक घर में आग लग गई। इस घटना में आठ बकरियों की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंदीकला गांव निवासी सफीक अहमद का सिवान में टीन शेड का एक घर बनाकर रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर में अज्ञात कारण से इस घर में आग लग गई। इस दौरान घर के पास ही खेत में गेहूं का डंठल रखा था। जिससे आग की लपटें और भी तेज हो गई। शुक्रवार को जुम्मा की नमाज पढ़ने वाले लोगों को आग लगने की घटना की जानकारी जैसे हुई तो लोग मौके पर पहुंच कर आसपास से पानी लेकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कमरे के अंदर बांधी गई आठ बकरियां और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
इस घटना को लेकर तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि बंदीकला गांव में अभी आग लगने की घटना की जानकारी नहीं है। अब जानकारी होने पर संबंधित लेखपाल और कानूनगो को पीड़ित परिवार को फौरन राहत पहुंचाने और नुकसान का आंकलन करने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें