फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नई रेल लाइन पर 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दौड़ा इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा/रतनपुरा। इंदारा-फेफना रेलखंड पर दोहरीकरण के दौरान बनी नई रेल लाइन पर इंदारा रतनपुरा रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को स्पीड ट्रायल हुआ। रेलवे के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेल इंजन दौड़ा और ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को रेलवे अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशनों और रेल लाइन पर सुरक्षा व्यवस्था जांचा था। स्पीड ट्रायल देखने के लिए भीड़ थी। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को पत्रक सौंपा। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना रतनपुरा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण करते हुए इंदारा जंक्शन पहुंचे। इस दौरान विद्युतीकृत दोहरी रेल लाइन के मानक के अनुरूप संरक्षा अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, रिले रूम सहित आदि की जांच की।
इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीन सक्सेना ने बताया कि रसड़ा से इंदारा तक 28.249 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन की शुरूआत हो गई है। इससे रेलखंड के दोहरीकरण से रेलवे मार्ग पर दबाव कम हो जाएगा। वैकल्पिक मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज अमृतसर मुरादाबाद-लखनऊ-मुगलसराय-पटना खंड और गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-गुवाहाटी खंड के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक प्रदान करेगा। इस प्रकार इस खंड के दोहरीकरण से वाराणसी-मुगलसराय और मकामा-बरौनी खंड को काफी राहत मिलेगी। दोहरीकरण के बाद अधिक संख्या में माल गाड़ी और यात्री ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी और विकास होगा। इस अवसर पर विद्युत डिज़ाइन इंजीनियर सुरेश कुमार, आरके सिंह, आशीष पांडेय, एसपीएस यादव, विकास चंद्रा, कमल नयन, एडीआरएम रोशन लाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वचालित सीढ़ी के निर्माण और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा ज्ञापन

इंदारा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए ओवरब्रिज को हटाकर नीचे से आने जाने के लिए रास्ता बनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने एडीआरएम रोशन लाल यादव को पत्रक सौंपा।
समाजसेवी राणा प्रताप यादव, प्रिंस गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने पत्रक देकर बताया कि इंदारा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए रैंप न बनाकर ओवरब्रिज बनाया गया है। जिससे बिमार, दिव्यांग, वृद्धों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे इंदारा रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी बनाना आवश्यक है। क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने से सैकड़ों लोग गांव के लोग यात्रा शुरू करते हैं। कई एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकती हैं। बनारस गोरखपुर एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, गोदाम एक्सप्रेस, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस, गरीब एक्सप्रेस का रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की। संवाद


मेमू स्पेशन ट्रेन का समय बदलने की मांग


इंदारा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्पीड ट्रायल के लिए पहुंचे एडीआरएम रोशन लाल यादव को लोगों ने मांगो को लेकर पत्रक सौंपा। पत्रक देकर इंदारा दोहरीघाट रेलमार्ग पर चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेन के समय परिवर्तन की मांग किया। बताया कि इस रेलमार्ग पर केवल एक ट्रेन का संचालन होता है। लेकिन उस ट्रेन के चलने के समय से किसी को उसका लाभ नहीं हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें