मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गोरक्ष प्रांत की बैठक शनिवार को सह संयोजक डॉ. अली जफर की अध्यक्षता में कस्बा बाजार स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हुए हमले की निंदा की गई। डॉ. अली जफर ने मानवता के खिलाफ अपराध बताते देते हुए हिंसा करने वालों को मानवता का दुश्मन बताया। कहा कि यह केवल धार्मिक मुद्दा नहीं है, मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों की रक्षा का मामला है। पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालकर मंदिरों और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले बंद हो।
संभल में हुई हिंसा और मौत के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की गंदी राजनीति को जिम्मेदार ठहराया। संभल और अजमेर के मामले में लोगों से शांति सद्भाव सौहार्द बनाए रखते हुए संविधान और न्यायपालिका पर विश्वास बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर अफज़ल अंसारी, कय्यूम अंसारी, राशिद, मोहम्मद साजिद, अकमल, रोहित, वैभव, आजाद अंसारी, शिबू , जावेद सलमान आदि लोग उपस्थित रहे।