कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी।
- फोटो : mau
प्राथमिक कार्यक्रमों की समीक्षा एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा निर्धारित 70 प्रारूप की मासिक समीक्षा, 50 लाख से ऊपर निर्माणाधीन परियोजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ज्ञानप्राकश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के जिन-जिन ग्राम पंचायतों के अतिक्रमण हटवाए गए हैं या अभी भी अतिक्रमण बना हुआ है उसको जल्द से जल्द हटाया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया कि अपने द्वारा कराए गए कार्यो में तेजी लाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी अपनी योजनाओं को कड़ाई से लागू कराएं। सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को डाक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर से दवा न लिखने तथा सभी दवाओं की उपलब्धता स्वास्थ्य केंद्रों पर कराने के सख्त निर्देश दिए।
निर्देश दिया कि जिस विभाग से संबंधित जो भी प्रकरण लंबित है उसका निस्तारण जल्द से जल्द कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, विद्यालय भवन निर्माण, त्वरित सिचांई लाभ कार्यक्रम, पीडब्ल्यूडी, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियंत्रण सेव आदि विभ्ाागांे के अधिकारी मौजूद रहे।