फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम कर बंद कराया बाजार

विज्ञापन
अमिला के थानीदास में गोरखपुर-वाराणसी मार्ग जाम करते संविधान बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : mau
विज्ञापन
 संविधान बचाओ संघर्ष समिति के भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर रहा। कार्यकर्ताओं ने नगर सहित मधुबन, अमिला क्षेत्र में प्रदर्शन किया। मधुबन कस्बा बंद रहा। अमिला कस्बा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के बाबा थानीदास मोड़ पर चक्काजाम कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस ने जाम समाप्त कराया। जाम केचलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल  में कलेक्ट्रेट तक गए और कचहरी मोड़ पर प्रतीकात्मक पांच मिनट तक जाम किया।  इस दौरान केंद्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अमिला :  भारत बंद में अपनी मांगों के साथ सड़क पर उतरे भीम आर्मी के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग बाबा थानीदास मोड़ पर अपराह्न लगभग डेढ़ बजे सड़क जाम कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने 10 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने 10 प्रतिशत आरक्षण समाप्त करने, 13 प्रतिशत रोस्टर खत्म करने, स्वदेशी कंपनी को बहाल करने, अध्यादेश लागू करने, सुप्रीम कोर्ट का फैसला वापस लेने के नारे लगाते रहे। इस मौके पर अभिषेक कुमार, चंद्रभान भारती, संजय कुमार, पवन कुमार, राहुल, ऋषभ, पप्पू भारती, संदीप कुमार, शत्रुघ्न आदि मौजूद रहे।

मधुबन : भारत बंद के तहत बहुजन युवा शक्ति, भीम आर्मी, यादव सेना, अंबेडकर स्वयं सेवक संघ ने मंगलवार को अंबेडकर तिराहा से दुबारी मोड़ तक रैली निकालते हुए कस्बे को बंद कराया।  बहुजन युवा शक्ति के संयोजक संजय बाबर ने  बताया कि ईवीएम मशीन से निकलने वाली पर्ची की गिनती होनी चाहिए। अन्यथा इवीएम को हटाया जाए, विश्वविद्यालयों में लागू बी प्वांइट रोस्टर खत्म किया जाए। 200 रोस्टर लागू किया जाए, सवर्णों को दिया गया दस प्रतिशत आरक्षण तत्काल हटाया जाए सहित 11 मद्दों पर आवाज बुलंद की। इस मौके पर विजय शंकर, प्रेमचंद नायक, राम सूरत, विजेंद्र कुमार, रमेश यादव, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दोहरीघाट : कस्बे में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर भारत बंद को लेकर संघर्ष समिति के लोगों ने  कस्बे में धरना-प्रदर्शन किया। चौहान चौक से जुलूस निकाल कर  प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सपा नेता अजय यादव, राम प्रवेश भारती, सुजीत विश्वकर्मा, चंदन कुमार, अंकित कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार, यशवन्त कुमार रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें