नगर क्षेत्र के बालनिकेतन स्थित सीएमओ कार्यालय के बाहर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल हेल्थ एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को काला फीता बांधकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पांच से नौ मई तक चलने वाले इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी बांह पर काला फीता बांधकर कार्य करेंगे।
स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग है कि उनका अधिशंख का समायोजन, कर्मचारियों को पद्दोन्नती , ग्रेड पे दिया जाए। इसके साथ साथ स्टोरकीपर और स्टोनों का भी प्रमोशन किया जाए। इसमें बीएन राय, धर्मेश, देवेन्द्र सिंह, मोहम्मद अब्बास आदि मौजूद रहे।