फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आकर्षण का केंद्र रहीं शिव मंदिर परिसर में मनमोहक झांकियां

विज्ञापन
सावन में मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला सैदपुर प्राचीन शिव मंदिर में सजी भगवान शंकर की झांकी।संवा
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित सैदपुर प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार की शाम सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आकर्षक और मनमोहक झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक औऱ बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया गया। झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, नंदी महाराज तथा कैलाश पर्वत की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें