मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी मैदान में 30 जनवरी को रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर से 25 से अधिक कंपनियां 5850 पदों पर भर्ती के लिए बेरोजगार युवाओं का लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू लेंगी।
इसकी जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने दी। बताया कि 30 जनवरी सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। इसमें विज़न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, पेरीग्रीन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, महादेव हनुमत विजय प्लेसमेंट वाराणसी, उत्तर प्रदेश परिवहन मऊ, रमाया हेल्थकेयर मऊ सहित 25 से अधिक कंपनियों में कुल 5850 पदों पर भर्ती होगी।
न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल है। पद और जॉब के अनुसार वेतन 10000 रुपये लेकर 60000 रुपये तक प्रतिमाह है। रोजगार मेला में भाग लेने से पहले अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यलय के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा।