राजकीय आईटीआई परिसर में 22 दिसंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य अरूण यादव ने दी। बताया कि रोजगार मेला में कृष्णा मारूती मानेसर गुरूग्राम द्वारा प्रतिभाग जा रहा है।
जिसमें 10 पास और 12 पास, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण तक समस्त लाभार्थी शामिल हो सकते हैं। उन्हें अपने साथ समस्त प्रमाणपत्र के मूल प्रति की छायाप्रति के साथ 2 फोटोग्राफ, आधार कार्ड, बैंक पासबुक लाना अनिवार्य होगा। संवाद