फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक सभागार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मधुबन विधानसभा सीट पर पार्टी की दावेदारी को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि सुभासपा वर्तमान में भाजपा के साथ गठबंधन में है और आगामी विधानसभा चुनाव भी गठबंधन के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है।
मधुबन विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में पार्टी इस सीट पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी। जिलाध्यक्ष रमेश राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें