नगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रशिक्षण के बा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मऊ में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं को कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया।
आईटीआई प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी कौशल से सशक्त बनाना था। एक जनप्रतिनिधि ने कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। युवाओं को पीएम इंटर्नशिप, पीएम विश्वकर्मा और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।