फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छिड़काव नहीं होने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के भीटी स्थित संगठन के कार्यालय पर बुधवार को युवा व्यापारी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई मुद्दों पर पदाधिकारियों ने चर्चा की। इसमें मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप होने के बाद भी छिड़काव नहीं होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अनोखे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बाजार में जो भी ग्राहक खरीदारी करने आते हैं, वे वाहन खड़ा कर दुकान में प्रवेश करते हैं तो उनका चालान काट दिया जाता है। यह बहुत ही गलत है।
उन्होंने कहा कि मोहल्ले में कई स्थानों पर बिजली के जर्जर तार हैं, जिन्हें बदलना बहुत जरूरी है। पूरे बाजार में मच्छरों का प्रकोप है। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से पंकज गुप्ता, शेरू गुप्ता, रितेश जायसवाल, काजू बरनवाल, संदीप जायसवाल, सतीश गुप्ता, अंजनी सिंह, डब्लू सिंह, रिकी शर्मा, कमलेश पटेल, गौरव राय, संदीप राजभर, अनिल गुप्ता, राहुल कांदू, लालबिहारी गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें