फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Mon, 23 Feb 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पुरानी तहसील स्थित एक गेस्टहाउस में युवा एवं सांप्रदायिक सौहार्द विषय पर जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि आज हमारा देश युवा है। युवाओं के जीविकोपार्जन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने से ही देश का विकास संभव होगा।

 जीवन राम इंटर कालेज के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने युवाओं को सांप्रदायिक सद्भाव बनाने के लिए आगे आने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम को भीम राजभर, अवनीश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


 सम्मेलन में युवाओं को वालीबाल, बैडमिंटन, किट बैग आदि वितरित किए। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा विकास एवं सामाजिक संस्थान सिंहपुर पिढऊत को जिला स्तरीय उत्कृष्ट पुरस्कार के रुप में पच्चीस हजार रुपये नकद प्रदान किया गया।

जिला युवा समन्वयक शफीक जमा खान ने अतिथियों का स्वागत किया। ओमप्रकाश ने आभार प्रकट किया। इस दौरान बलवंत कुमार, अंजेश कुमार, सिद्धि पांडेय, ज्ञान प्रकाश रीना चौहान आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें