फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक ने मांगी रिश्वत

Mon, 23 Feb 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुविधा शुल्क वसूलने की शिकायतें कई बार आ चुकी हैं, सोमवार को भी एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए लिपिक ने रिश्वत मांगी। लेकिन तीमारदार भाजपा का कार्यकर्ता निकला।
विज्ञापन


जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर धरना दिया। आंदोलित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर डीम को बुलाने के साथ ही आरोपी लिपिक को निलंबित करने की मांग करने लगे।

जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर जगदंबा सिंह को देर शाम जिला अस्पताल भेजा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी लिपिक के विरुद्ध         कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में रतनपुरा ब्लाक के कुड़सर की रहने वाली कलावती पत्नी बिरजू राजभर नामक महिला पिछले तीन दिनों से भर्ती है। डाक्टर की सलाह पर परिवारीजन उसे किसी अन्य अस्पताल में ले जाना चाहते थे।

मरीज के परिवार वालों ने अस्पताल के एक बाबू से एंबुलेंस की व्यवस्था को कहा। तीमारदारों का आरोप है कि लिपिक ने इसके लिए रिश्वत की मांग की। मौके पर उस समय कुछ भाजपा नेता भी थे, जिन्होंने इसका विरोध किया। इसपर पर लिपिक ने कहा कि उसके भी प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत बाजपेई और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से संबंध हैं।

 वह उन लोगों को पार्टी से निकलवा देगा। भाजपा कार्यकर्ताओं  का आरोप था कि जब वे लोग सीएमएस से शिकायत करने गए तो उन्होंने भी उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के लिपिक के रिश्वत मांगने के प्रकरण की जानकारी सांसद हरिनारायण राजभर को दी। सांसद ने डीएम से लिपिक के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। इधर भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर धरने पर बैठ गए। देर शाम उपजिलाधिकारी सदर जगदंबा सिंह अस्पताल पहुंचे। भाजपाइयों ने एसडीम को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। एसडीएम  के आश्वासन के बाद भाजपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया।  धरना देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह , महामंत्री रोकश मिश्रा, राजीव जौहरी , मंडल अध्यक्ष राजेश राज और राम सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें