फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के बाहरी हिस्से को बेहतर बनाने पर जोर

Sat, 21 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नवागत डीआएम सतीश के कश्यप ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने रेलवे स्टेशन पर कई कमियां पाईं। जिसे अधिकारियों को दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 स्टेशन के बाहर संुदरीकरण कराने के लिए अधिकारियों से कहा।  आगामी 27 फरवरी को होने वाले रेलवे महाप्रबंधक  के दौरे के चलते नवागत डीआरएम ने प्रभार संभालते ही निरीक्षण किया। प्रभार संभालने के दूसरे दिन शनिवार को वाराणसी रेलवे के डीआरएम विशेष सैलून से 2 बजकर 20 मिनट पर मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

 सैलून से उतरने के बाद वे सीधे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में पहुंचे। उसके बाद कंट्रोल रूम में रखे कागजों का निरीक्षण किया। डीआरएम सतीश के कश्यप ने निरीक्षण के दौरान डारमेट्री, यात्री प्रतीक्षालय , शौचालय, पूछताछ केंद्र और भोजनालय को देखा। जहां पर भोजनालय में कुछ व्यवस्थाएं और शौचालय में साफ-सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर काे देखा। जहां पर सुंदरीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जिसके बाद डीआरएम 4.5 मिनट पर वापस वाराणसी के लिए विशेष सैलून से लौट गए।

 निरीक्षण के दौरान पत्रकारों के पूछने पर बताया कि यह निरीक्षण आगामी 27 जनवरी को निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप वरिष्ठ कमांडंेट देवराज कुमार मौर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, महाप्रबंधक के आने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें