फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त और जिलाध्यक्ष ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
उन्होंने ‘एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए संघर्ष किया।
जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या ने डॉ. मुखर्जी को प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद और कुशल राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संस्मरण पक्ष के दौरान बूथ स्तर तक कार्यक्रम कर युवाओं को उनके जीवन से परिचित कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी, पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें