फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शिक्षा और समाज में योगदान देने वाली विभूतियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक दिवस  पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में लोगों का किया गया सम्मान। स्
विज्ञापन
मऊ। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में पुरानी तहसील स्थित संस्थान के कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में टाउन डिग्री कॉलेज बलिया के पूर्व प्राचार्य डॉ. तेजप्रताप सिंह, प्रमुख साहित्यकार दयाशंकर तिवारी और डीसीएसके पीजी कालेज के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने सभी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
डॉ. एस.सी. तिवारी ने भी सम्मानित हस्तियों के दीर्घकालीन सामाजिक व शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में रामजी उपाध्याय, के.के. तिवारी, रामाश्रय उपाध्याय, मृत्युंजय तिवारी, विजय शंकर तिवारी, ऋषिकेश पांडेय, अमरनाथ मिश्रा, कमलाकांत तिवारी और शिव गोविंद राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें