घोसी के भोपौरा नदवासराय स्थित एक विद्यालय में राष्ट्रीय राजभर संघ के तत्वावधान में आयोजित 25 वी
मऊ। राष्ट्रीय राजभर संघ के तत्वावधान में घोसी तहसील क्षेत्र के भोपौरा नदवासराय स्थित एक विद्यालय में शनिवार को डंगौली निवासी लोकगीत कलाकार स्व. बेचन राजभर की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इसमें स्व बेचन राजभर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने कहा किबेचन राजभर ने लोकगीत बिरहा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। उनके गीतों में समाज की पीड़ा, संघर्ष और चेतना झलकती थी। वे सिर्फ कलाकार ही नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाले व्यक्तित्व थे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि स्व. बेचन राजभर ने सदैव समाज के हित में कार्य करते हुए स्वयं को कुर्बान कर दिया। स्व. बेचन राजभर की गायकी हमेशा समाज को एकजुट करने और संस्कृति को जीवित रखने का काम करती रहेगी।
उनके गीत लोक जीवन की सजीव तस्वीर पेश करते हैं और यही कारण है कि आज भी उनकी स्मृतियां लोगो में जीवंत है। इस अवसर पर विजय राजभर, सुरेश कुमार राजभर, जितेंद्र राजभर, रामप्रवेश राजभर, रामाश्रय भारद्वाज, रामअवतार राजभर आदि शामिल थे।
घोसी के भोपौरा नदवासराय स्थित एक विद्यालय में राष्ट्रीय राजभर संघ के तत्वावधान में आयोजित 25 वी