फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुपर ओवर में इलेवन स्टार मऊ ने चैंपियन स्टार बड़हलगंज को दी मात

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित खेल मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में इलेवन स्टार मऊ ने चैंपियन स्टार बड़हलगंज को सुपर ओवर में दो विकेट से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में पहले बड़हलगंज की टीम ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच टाई कराया, लेकिन सुपर ओवर में इलेवन स्टार के कप्तान संदीप ने आतिशी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

मैच के आयोजक सुंदरम दुबे के अनुसार, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्टार मऊ की टीम 18.1 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सत्यम पांडेय ने 30, अनिकेत ने 26, जबकि मनोज और उत्तम ने 23-23 रन बनाए। चैंपियन स्टार बड़हलगंज की ओर से प्रियांशु ने चार और मयंक ने दो विकेट चटकाए। विशेष, राकेश और आयुष को एक-एक सफलता मिली।
अंतिम गेंद पर छक्का, टाई हुआ मुकाबला
138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियन स्टार बड़हलगंज को विश्वजीत ने 35 और आदित्य ने 26 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, मध्यक्रम के लड़खड़ाने से मुकाबला रोमांचक हो गया। अंतिम ओवर में बड़हलगंज को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। शुरुआती पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ऐसे में मैच इलेवन स्टार के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन अंतिम गेंद पर बल्लेबाज ने गगनचुंबी छक्का जड़कर स्कोर बराबर कर दिया और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया।
विज्ञापन

कप्तान संदीप ने पांच गेंदों में पलटा पासा
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन स्टार बड़हलगंज ने छह गेंदों में 22 रन बनाए। 23 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार मऊ की ओर से कप्तान संदीप ने मोर्चा संभाला। उन्होंने महज पांच गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर टीम को रोमांचक जीत दिला दी। शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका यश रघुवंशी और सुनील सिंह ने निभाई, जबकि अमरीश साहनी ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें