फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अतिक्रमण और गंदगी पर चला अभियान, 40 दुकानदारों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को वलीदपुर में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। नगर पंचायत की छोटी बाजार समेत कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए 40 दुकानदारों का चालान काटा गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, छोटी बाजार और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों ने दुकान का सामान सड़क तक फैला रखा था। कई स्थानों पर खुले में कूड़ा फेंका मिला, जबकि नालियों में भी गंदगी जमा थी। कोतवाल केके वर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और गंदगी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी व्यापारियों को दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखने और कूड़ा डस्टबिन में डालने का निर्देश दिया गया। नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माने के साथ 15 दिन तक के कारावास की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें