मऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली क्षेत्र के निजीकरण की चल रही प्रक्रिया के विरोध में नगर के सहादतपुरा हाइडिल कालोनी के प्रांगण में स्थित कार्यालय अधीक्षण अभियंता के मुख्य द्वार पर बिजलीकर्मियों ने प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल बिजली निगम के निजीकरण के निर्णय को वापस लिया जाए। निजीकरण किसी भी तरह से कर्मचारियों के हित में नहीं है। निजीकरण का निर्णय वापस होने तक संघर्ष समिति अपने संघर्ष को शान्तिपूर्ण लोकतांत्रिक ढंग से जारी रखेगी। लोकतांत्रिक ढ़ंग से निजीकरण के निर्णय वापस होने तक विद्युतकर्मी अपने संघर्ष को जारी रखेगें। सभा को सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, पतिराम, सुशील दूबे, शिवधन, पवन, अरूण, आलोक, अभिमन्यु, महेन्द्र, ओमप्रकाश, चन्द्रभूषण, दयानन्द, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।