फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क के बीच लगा बिजली का खंभा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ में रानीपुर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर खुरहट तक 10 किलोमीटर मार्ग पर लगे खंभे को हटा दिया गया है। रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों ने सोमवार की दोपहर से मार्ग के बीच लगे खंभे को हटवाया।
विज्ञापन

शाम तक पोल को हटाकर मार्ग के किनारे सिमेंट का नया खंभा लगाया गया। पुराने खंभे से उतारकर नए खंभे से तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। इससे पहले विभाग की लापरवाही के कारण मार्ग पर दसबारी गांव के पास एक खंभा लगा था। उस को हटाने की बजाय चौड़ीकरण के दौरान मार्ग में शामिल कर लिया गया था।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव, गौतम चौधरी, जितेंद्र यादव, पिंटू ने बताया कि बीते दिनों मार्ग के चौड़ीकरण के बाद पोल मार्ग में आ गया था। पोल को हटाने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से कहा गया था, लेकिन कोई पहल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें