फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन जनवरी तक बढ़ाई गई बिजली बिल राहत योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना का पहला चरण तीन जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। ये 31 दिसंबर तक चलने वाला था, लेकिन इसकी सफलता को देखते हुए तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

दोहरीघाट केएसडीओ अंबिका प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में दोहरीघाट क्षेत्र में 50 से अधिक जगहों पर शिविर लगाए गए। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए बकाया बिजली बिल का भुगतान किया।
31 दिसंबर तक 3672 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। इनसे विभाग को 5.17 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। मधुबन के एसडीओ सतीश चौहान ने बताया कि उनके क्षेत्र में 31 दिसंबर तक 6400 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। इनसे लगभग 10 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें