फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चार्जिंग करते समय इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, दो बाइक सहित चार वाहन जले

विज्ञापन
नगर के हनुमान नगर कालोनी ​स्थित मकान में शार्ट शर्किट से लगी आग में जली बाइकें और स्कूटी। स्रोत
विज्ञापन
मऊ। थाना कोतवाली नगर के हनुमान नगर कॉलोनी भीटी निवासी राकेश कुमार राय के मकान में सोमवार की भोर में 4:15 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। वहां खड़ी दो बाइक और एक अन्य स्कूटी, फ्रिज सहित पांच लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए। धुएं का गुब्बार उठने से दो मंजिला मकान की दीवारों पर राख की मोटी परत जम गई। गनीमत रही कि आग लगने के बाद किसी भी बाइक की टंकी नहीं फटी, जिसके चलते घर में मौजूद सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

राकेश कुमार राय ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ मकान के पहली मंजिल पर रहते हैं। नीचे किरायेदार अपने परिवार के साथ रहते हैं। बरामदे में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग में लगी थी। किसी कारण से भोर में करीब 4:15 बजे अचानक उसमें आग लग गई आग की लपटें तेज होने पर किरायेदार को घटना की जानकारी हुई तो उसने सूचना दी।
जब तक सभी जागे चारों दो पहिया वाहन धूं-धूं कर जलने लगे। अंदर मौजूद सभी लोगों ने पीछे के दरवाजे से निकलकर जान बचाई और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन लेकर पहुंची, लेकिन गली संकरी होने के कारण वाहन दरवाजे तक नहीं पहुंच पाया। मजबूरन पड़ोस के दो घरों से सबमर्सिबल चालू करके एक घंटे की मशक्कत से आग बुझाई गई। बताया कि इस घटना में उनके घर का करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर टीम दमकल वाहन के साथ पहुंची थी, लेकिन गली संकरी होने के कारण वाहन अंदर नहीं पहुंच पाया। टीम ने बुलेट सर्विस से और पड़ोसियों का सबमर्सिबल चालू कराकर आग पर काबू पाया। घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। - के वर्मा, सीएफओ, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें